National News
Ram Rahim: पहली बार गुरमीत राम रहीम को मिली 21 दिन की फरलो 07-Feb-2022

दुष्‍कर्म और हत्‍या के केस में सजा काट रहे सिरसा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को 21 दिन की फरलो मिल गई है। वह रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर निकलने की तैयारी में है। सबसे पहले सिरसा डेरा जाने की बात सामने आ रही है। जेल जाने के बाद पहली बार राम रहीम गुरमीत सिंह को फरलो मिली है।

इससे पहले राम रहीम अलग-अगल कारणों के चलते राम रहीम को पैराेल तो मिली है, मगर फरलो पहली बार मिली है। वह भी 21 दिन की। राम रहीम को फरलो देने को लेकर कई चीजों से जोड़कर देखा जा रहा है। राम रहीम पहली बार सिरसा डेरा पहुंचेगा। सिरसा डेरे में भी अनुयायियों का जुड़ना शुरू हो गया है। पंजाब में चुनाव भी हैं तो राम रहीम के बाहर आने के चलते चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

बता दें कि गुरमीत राम रहीम को साध्वी दुष्कर्म मामले में पंचकूला की अदालत में 25 अगस्त 2017 को पेश किया गया था। सीबीआइ की विशेष अदालत ने उसे दोषी करार देते हुए सुनारिया जेल में भेज दिया था। 27 अगस्त को इस मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में ही सीबीआइ अदालत लगाई गई, जिसमें रामरहीम को 20 साल की सजा सुनाई गई। वहीं पत्रकार हत्‍याकांड में भी राम रहीम को दोषी करार दिया गया था। इसी दिन से रामरहीम जेल में सजा काट रहा है।

 


RELATED NEWS
Leave a Comment.