State News
अज्ञात महिला ने जेडीएस के कर्मचारी को किया ब्लैकमेल, लगाए यह गंभीर आरोप 09-Feb-2022

कोरबा। KORBA  मेडिकल कॉलेज MEDICAL COLLEGE  सह जिला अस्पताल के अधिकारी व कर्मचारियों में एक गुमनाम खत ने खलबली मचा दी है।  खत के माध्यम से अज्ञात महिला ने जेडीएस के कर्मचारी पर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म RAPE  करने का आरोप लगाया है। उसने कर्मचारी EMPLOYEE को काम से निकालने की मांग की है।  मामले को गंभीरता से लेते हुए मेडिकल कॉलेज के डीन ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

बता दें कि बीते दिन जिला अस्पताल के सिविल सर्जन के नाम से रजिस्टर्ड डाक से एक खत पहुंचा।  इस खत को पढ़ते ही जिला अस्पताल में खलबली मच गई।  खत लिखने वाली महिला अपने आप को विभागीय कर्मचारी बताया है।  उसने जीवनदीप समिति के एक कर्मचारी पर 2 साल से ब्लैकमेल कर जान से मारने की धमकी देते हुए शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है और बदनामी का अंदेशा जाहिर करते हुए कर्मचारी को काम से निकाले जाने की मांग की है।

खत मिलने के बाद अधिकारियों के होश उड़ गए।  मेडिकल कॉलेज के डीन वाय.के. बड़गइया को अवगत कराया गया।  उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।  इसकी जवाबदारी मेडिकल कॉलेज के महिला उत्पीड़न समिति को सौंपी गई है।  2 दिन के भीतर जांच रिपोर्ट आ जाएगी, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

 


RELATED NEWS
Leave a Comment.