State News
जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में चंद्रशेखर बाजपेयी भारी मतों से विजयी...कमल किशोर सिंह बने नये सचिव 13-Feb-2022

मुख्य निर्वाचन अधिकारी- एम. डी. शर्मा, ए. आर. के रॉव, गोविंद प्रसाद कौशिक, अब्दुल शलीम कुरैशी, मिथलेश पाठक, शोभा राम कौशिक, देव्वारत दत्ता , गोविंद तिवारी, रामकुमार सलूज़ा, हर्ष देव बनाफ़र, भागवत साहू , विजय लक्ष्मी

मन्नू मानिकपुरी संवाददाता/ बिलासपुर- जिला अधिवक्ता संघ के प्रतिष्ठा पूर्ण चुनाव में अध्यक्ष पद पर चंद्रशेखर बाजपेई भारी बहुमत से विजयी हुए हैं उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी लक्ष्मी नारायण शर्मा और शैलेंद्र कुमार सिंह को पराजित किया है। सचिव पद पर कमल किशोर सिंह, उपाध्यक्ष महिला दिव्या जायसवाल,उपाध्यक्ष पुरुष कुंज बिहारी श्रीवास्तव, सह सचिव श्वेता शास्त्री,ग्रंथालय सचिव ज्ञानेश्वर सिंह, ग्रंथालय सह सचिव विनय दुबे तथा क्रीड़ा सचिव पद पर मानस पाठक और कोषाध्यक्ष भरत लोनिया चुने गए हैं। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव के लिए पिछले 1 सप्ताह से भारी गहमागहमी चल रही थी। अधिवक्ताओं ने श्वेता शास्त्री को छोड़कर दूसरे किसी पुराने पदाधिकारी को नहीं चुना है। पिछली कार्यकारिणी में सचिव रहे रवि पांडे इस बार पराजित हो गए।  इस बार कार्यकारणी में हरीश चेलकर अंकित शर्मा मनीष कश्यम अमित सोनी आशीष दुबे शशांक उपाध्याय मनीषा नंदी । चुनाव में अध्यक्ष ने 342 वोट से तो वहीं पुरूष उपाध्यक्ष 112 वोट महिला उपाध्यक्ष 30 वोट सचिव 194 वोट कोषाध्यक्ष 116 वोट सहसचिव 70 वोट क्रेडा सचिव 85 वोट ग्रंथालय सचिव 31वोट ग्रंथलाय सह सचिव 94 वोट से विजयी हुए है।

 

 



RELATED NEWS
Leave a Comment.