National News
Health Tips : अगर आप रहना चाहते हैं हेल्दी,तो बचें 8 घंटे से ज्यादा कि नींद से 20-Feb-2022
Health Tips :ये तो आप सभी ने सुना ही होगा की स्वस्थ और सेहतमंद( healthy and healthy)रहने के लिए भरपूर खाने के साथ-साथ अच्छी नींद(Good sleep) लेना भी काफी जरूरीहोता है। पर्याप्त नींद लेने ले आप पूरे दिन फ्रेश फील (fresh feel)करते हैं। लेकिन आज के समय में बहुत से लोग 7 या 8 घंटे से ज्यादा की नींद(too much sleep) लेते हैं, जोकि शरीर के लिए काफी हानिकारक (quite harmful)हो सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार हर इंसान को स्वस्थ रहने के लिए रोजाना 7 या 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। इससे ज्यादा सोना बॉडी के लिए हानिकारक हो सकता है। तो चलिए आज जानते हैं सोने से सेहत को किस -किस तरह कि प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ सकता है। क्या आप जानते हैं कि ज्यादा सोने की वजह से आपको पीठ दर्द की समस्या हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि देर तक सोने से पीठ की मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है। इसके अलावा गलत पोजीशन और लंबे समय तक सोने पर भी पीठ दर्द की समस्या और बढ़ सकती है। हो सकती है दिल की बीमारी एक रिसर्च के अनुसार अगर आप आठ घंटे से भी ज्यादा सोते हैं तो आपको दिल की बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए ज्यादा सोने से बचें। आपको हो सकती है सिरदर्द की परेशानी आपको बता दें कि आठ घंटे से ज्यादा सोने वाले लोगों को सिरदर्द की समस्या भी हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि अधिक सोने से इसका असर दिमाग पर उल्टा पड़ता है। हो सकते हैं डिप्रेशन के शिकार जो देर तक सोते हैं वो डिप्रेशन का भी शिकार हो सकते हैं। साथ ही ऐसे लोगों को तनाव का भी सामना करना पड़ सकता है। याददाश्त पर पड़ता है गलत प्रभाव पूरी नींद लेना हमारी याददाश्त के लिए बेहद जरूरी होता है। अगर आप अधिक सोते हैं या फिर कम नींद लेते हैं तो इससे आपकी याददाश्त पर गलत असर पड़ सकता है साथ ही कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। आपका वजन भी बढ़ सकता है अगर कोई व्यक्ति सो रहा होता है तो उसकी शारीरिक गतिविधियां कम हो जाती हैं जिसके चलते शरीर में कैलोरीज की मात्रा बढ़ जाती है। इसलिए ज्यादा सोने की वजह से आपका वजन बढ़ सकता है। हो सकती है डायबिटीज कि समस्या एक रिसर्च के मुताबिक रोजाना आठ घंटे से ज्यादा नींद लेने वाले व्यक्ति को डायबिटीज होने की संभावना उन लोगों की तुलना में दुगुनी हो जाती है जो आठ घंटे से कम सोते हैं।


RELATED NEWS
Leave a Comment.