National News
IPL 2022: मयंक अग्रवाल होंगे पंजाब किंग्स के नए कप्तान, जल्द ही आधिकारिक एलान करेगी टीम 24-Feb-2022

नई दिल्ली। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को पंजाब किंग्स का नया कप्तान बनाया जा सकता है। टीम ने उन्हें आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन किया था। इसके बाद माना जा रहा था कि उन्हें टीम की कमान दी जाएगी।

हालांकि, अब तक इसका आधिकारिक एलान नहीं हुआ है, लेकिन जल्द ही फ्रेंचाइजी मयंक को आधिकारिक तौर पर कप्तान बना सकती है। पंजाब आईपीएल की उन दो टीमों में शामिल है, जिन्होंने 2022 का सीजन शुरू होने से पहले अब तक अपने कप्तान का एलान नहीं किया है।

पंजाब किंग्स के अलावा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने भी अपने नए कप्तान का नाम नहीं जारी किया है। दक्षिण अफ्रीका के फाफ डुप्लेसिस को इस टीम का कप्तान बनाया जा सकता है। पीटीआई की खबर के अनुसार इसी सप्ताह मयंक को आधिकारिक तौर पर पंजाब का कप्तान बनाया जा सकता है।



RELATED NEWS
Leave a Comment.