National News
ताम्रध्वज साहू के इस्तीफे के बाद अजय यादव नियुक्त हुए कांग्रेस के ओबीसी विभाग के अध्यक्ष 26-Feb-2022
नई दिल्ली। कांग्रेस ने हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव को अपने ओबीसी विभाग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने यादव को तत्काल प्रभाव से अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया। बता दें कि यादव ने ताम्रध्वज साहू का स्थान लिया है। साहू छत्तीसगढ़ सरकार में गृह मंत्री हैं।


RELATED NEWS
Leave a Comment.