State News
खैरागढ़ उपचुनाव : प्रत्याशियों के निर्वाचन व्यय की मॉनिटरिंग व आकस्मिक जांच के लिए निगरानी दल 24 घंटे रख रही कड़ी निगरानी 23-Mar-2022
00 वीडियोग्राफी दल भी तैनात राजनांदगांव। कलेक्टर  तारन प्रकाश सिन्हा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-73 खैरागढ़ उप निर्वाचन में सुरक्षा और व्यय मॉनिटरिंग हेतु गठित दल के कार्यों के लिए राजस्व और पुलिस अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक  संतोष सिंह उपस्थित थे। कलेक्टर  सिन्हा ने कहा कि निर्वाचन निष्पक्ष और शांतिपूर्ण होना चाहिए। निर्वाचन में विभिन्न प्रक्रिया के लिए दल गठित किए गए हैं, जो अपने कार्यों का निर्वहन करेंगे। निर्वाचन में व्यय की मॉनिटरिंग एवं आकस्मिक जांच औरं शिकायत के लिए उडऩदस्ता दल और स्थैतिक निगरानी टीम का गठन किया गया है। जो 24 घंटे तीन पालियों में निगरानी रखेगी। इसके लिए 9 उडऩदस्ता दल और 9 स्थैतिक निगरानी दल का गठन किया गया है। यह दल अलग-अलग स्थानों पर चेकपोस्ट का निर्माण कर निगरानी रखेंगे। इन दलों के साथ वीडियोग्राफर रहेंगे।  उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों का सत्यापन किया जा रहा है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों की पहचान कर विशेष निगरानी रखी जाए। ऐसे मतदान केन्द्र जो दूरस्थ क्षेत्र में स्थित है,  वहां मतदान के दिनों में सावधानी बरती जाए। उन्होंने कहा कि जिले में आदर्श आचार संहिता लागू है। सभी को आदर्श आचार संहिता का पालन करना अनिवार्य है। इस दौरान रात्रि 10 बजे से प्रात: 6 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों का चलाया जाना प्रतिबंध है। किसी भी स्थान पर कार्यक्रम की निगरानी के लिए वीडियो दल का गठन किया गया है। सामग्री वितरण के समय पुलिस बल मतदान कर्मचारियों के साथ ड्यूटी लगाई गई है। महिलाओं के लिए संगवारी मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। जिसमें सभी अधिकारी महिलाएं होंगी। पुलिस अधीक्षक  संतोष सिंह ने कहा कि निर्वाचन दल और पुलिस आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे। इस दौरान सभी आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए कार्य करें। उन्होंने कहा कि सभी विभागों को जिम्मेदारी से कार्य करने की जरूरत है। खैरागढ़ निर्वाचन क्षेत्र में नक्सली क्षेत्र भी शामिल है। इस दौरान अधिक सक्रियता बनी रहेगी। पुलिस प्रशासन को निगरानी रखते हुए कार्य करने की जरूरत है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात की गई है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन के दौरान आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया जाना अनिवार्य है। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से मतदान के लिए कार्य किया जाए। लॉ एण्ड आर्डर की स्थिति आने से पहले ही स्थिति का निराकरण करें।


RELATED NEWS
Leave a Comment.