State News
Raipur : दो दिवसीय सरगुजा प्रवास पर पहुंची राज्यपाल, रेलवे स्टेशन पर हुआ आत्मीय स्वागत 25-Mar-2022
रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके के दो दिवसीय सरगुजा प्रवास के दौरान अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। रेलवे स्टेशन पर संभागायुक्त जी. आर. चुरेन्द्र, पुलिसमहानिरीक्षक  अजय यादव, कलेक्टर  संजीव कुमार उपस्थित थे। तत्पश्चात अतिथि गृह पहुंचने पर राज्यपाल उइके ने अधिकारियों से सरगुजा संभाग की विभिन्न गतिविधियों व विकासमूलक कार्यों पर संक्षिप्त चर्चा भी की।   इस दौरान संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के कुलपति  अशोक सिंह, जनजातीय समाज के प्रतिनिधि उदय पंडों,  अनूप टेकाम उपस्थित थे।


RELATED NEWS
Leave a Comment.