State News
श्रमिक बाहुल्य क्षेत्रों में अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले - शफी अहमद 25-Mar-2022

श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष शफी अहमद श्रमवीरों के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने, श्रमिक बाहुल्य क्षेत्रों में अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की मांग को लेकर प्रदेश के श्रम मंत्री डॉ शिव डहरिया से मिले | शफी अहमद ने मंत्री श्री डहरिया को श्रम कानून में संशोधन की आवश्यकता का सुझाव दिया, साथ ही 1982 में बने श्रम कानून में आज की हालात के मद्देनजर व्यापक बदलाव की जरूरत बताया |  शफी अहमद ने मंत्री डॉ शिव डहरिया को बताया कि स्कूल शुरू करने के लिए श्रम कल्याण मंडल के पास पर्याप्त राशि उपलब्ध है।

मंत्री शिव डहरिया ने श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष शफी अहमद को तत्सम्बन्ध में प्रस्ताव बनाने कहा, उन्होंने आश्वस्त किया है इस विषय पर शीघ्र निर्णय लिया जाएगा। श्रम मंत्री शिव कुमार डेहरिया से मुलाकात के दौरान श्रम कल्याण मंडल के सदस्य मनोज ठाकुर, अंबालिका साहू, शारीक रईस खान भी मौजूद रहे |



RELATED NEWS
Leave a Comment.