Rajdhani
सीएम भूपेश बघेल ने हरमिंदर सिंह होरा के निधन पर दुःख व्यक्त किया...निवास स्थान पहुंचकर कांग्रेस के पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा से की मुलाकात... 20-Aug-2019

 रायपुर:  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हरमिंदर सिंह होरा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। हरमिंदर सिंह होरा का कल निधन हो गया था।  मुख्यमंत्री ने आज सवेरे सदभावना दिवस के कार्यक्रम के बाद पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा के देवेन्द्र नगर स्थित निवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की और उनके छोटे भाई हरमिंदर सिंह होरा के निधन पर शोक संवेदनाएं प्रकट की। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय होरा के परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

इस अवसर पर नगरीय विकास मंत्री डॉ शिव डहरिया, राज्यसभा सांसद पी.एल. पुनिया और छाया वर्मा, विधायक सत्यनारायण शर्मा, मोहन मरकाम, कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय, नगर निगम रायपुर के महापौर प्रमोद दुबे, पूर्व महापौर किरणमयी नायक भी उपस्थित थीं।



RELATED NEWS
Leave a Comment.