State News
खैरागढ़ में वोटिंग शुरू, कांग्रेस प्रत्‍याशी यशोदा देवारीभाट मतदान केंद्र पहुंचीं 12-Apr-2022

रायपुर। Khairagarh up chunav 2022 Live Updates: छत्‍तीसगढ़ में खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार को वोट डालने मतदान केंद्रों में मतदाता पहुंच चुके हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा भी मतदान केंद्र पहुंच गई हैं। यशोदा वर्मा देवारीभाट मतदान केंद्र में अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचीं। मतदान केंद्र 24, 25, 26, अम्बेडकर वार्ड में मतदान करने मतदाता पहुंचने लगे। लक्ष्मणपुर में सेल्‍फी जोन बनाया गया है, जहां मतदाता मतदान के बाद सेल्फी लेकर खुशी जाहिर दिखे। वहीं मतदान के लिए दिव्यांग रथ पर बैठकर दिव्यांगजन वोटिंग करने पहुंचे।

naidunia

मतदान के लिए सुबह से ही महिलाएं कतार में लग कर मतदान के लिए अपनी पारी का इंतजार करते दिखीं।मतदान क्र. 60 पेंडरवानी में भी समय पर मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई। खास बात यह है कि संगवारी मतदान केंद्र खैरागढ़ में सिर्फ महिला अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। एनसीसी, स्काउट के कैडेट्स भी मतदान प्रक्रिया के दौरान मोर्चा संभालते दिखे।

naidunia

यहां सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया, जो शाम पांच बजे तक चलेगा। उपचुनाव की प्रक्रिया पूर्ण कराने के लिए एक दिन पूर्व सोमवार को मतदान दल केंद्रों में पहुंच गए। यहां कुल 10 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें भाजपा से कोमल जंघेल, कांग्रेस से यशोदा वर्मा, जकांछ (जे) से नरेंद्र सोनी व अन्य प्रत्याशी शामिल हैं। वर्ष 2018 के विधानसभा के आम चुनाव में जकांछ से देवव्रत सिंह खैरागढ़ से विधायक चुने गए थे। चार नवंबर 2021 को उनका आकस्मिक निधन होने से खाली हुई इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है।

naidunia

क्षेत्र में दो लाख 11 हजार 516 मतदाता हैं। मतदान के लिए 291 केंद्र बनाए गए हैं। वहां 2500 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। साथ ही 1,150 अधिकारी-कर्मचारी की भी ड्यूटी लगाई गई है। 53 केंद्र को अतिसंवेदनशील के रूप में चिह्नित किया गया है। पूरे मतदान के दौरान 150 केंद्रों की विशेष निगरानी के लिए केंद्रीय अधिकारियों की टीम माइक्रो आब्जर्वर के रूप में लगाई गई है। कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा ने बताया कि उपचुनाव के लिए सभी आवश्यक तैयारी की जा चुकी है।

naidunia



RELATED NEWS
Leave a Comment.