State News
CG Weather Update : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, प्रदेश में लू के हालात के बीच गरज-चमक के साथ बारिश होनी की संभावना 29-Apr-2022
रायपुर। प्रदेश में  एक बार फिर से मौसम में बदलाव हुआ है। जिसके चलते लू के हालात के बीच गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती। मौसम विभाग ने लू के बीच बारिश को लेकर चेतावनी जारी किया है। आपको बता दें ​कि प्रदेश में बीते सप्ताह से भीषण गर्मी पड़ रही है। बढ़ते तापमान के चलते कई शहरों में लू के हालात बने हुए हैं। राजधानी रायपुर में भी पारा 43 के आसपास पहुंच गया। वहीं अन्य शहरों की बात करें तो गुरुवार को मुंगेली शहर सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां सर्वाधिक तापमान 45.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सबसे न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री नारायणपुर में दर्ज किया गया। गुरुवार को रायपुर सहित बिलासपुर और दुर्ग में भी लू के हालात रहे। वर्ष 2012 में अप्रैल माह से लेकर अब तक वर्ष 2022 में अप्रैल माह में रायपुर में तीसरी बार पारा 44 डिग्री पार हुआ है। इससे पहले वर्ष 2017 में 20 अप्रैल को रायपुर का अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री और वर्ष 2019 में 28 अप्रैल को 44.2 डिग्री दर्ज किया गया। भारी गर्मी और उमस से लोग हलाकान हो गए है। मौसम वैज्ञानिक (weather scientist )एच पी चंद्र ने कहा बारिश को लेकर मौसम वैज्ञानिक एच पी चंद्र ने कहा कि आज अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। लेकिन प्रदेश के एक दो स्थानों पर हल्की बारिश गरज चमक के साथ होने की संभावना है। तो वहीं प्रदेश के कई स्थानों पर लू चलने के भी तो संभावना है।


RELATED NEWS
Leave a Comment.