State News
मिर्ची की लहलहाती फसल देख किसानों के चेहरे पर मुस्कान 29-Apr-2022

गांव के किसान सर्वश्री भागीरथ प्रधान, सोन साय राम, रामप्रसाद यादव, राम कुमार यादव, संजय राम, लालमन मनी, बलवंत ने बताया कि गर्मी और बरसात दोनो सीजन में साग-सब्जी की अच्छी पैदावार होने के कारण किसानों को हर साल लाखों रूपए की आमदनी हो जा रही है। स्थानीय बाजारों में भी मिर्च, टमाटर, भिण्डी, लौकी, बरबटी का विक्रय करने से अच्छा खासा मुनाफा किसानों को प्राप्त हो रहा है। किसानों ने बताया कि बांध निर्माण होने से धान के रकबा में लगभग 25 हेक्टर की वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि पहले भूमि असिंचित थी। बांध निर्माण होने से पूर्ण रूप से सिंचित हो गई है। परंपरागत धान की फसल का उत्पादन भी बढ़ गया है। अब मानसूनी बारीश का इंतजार नहीं करना पड़ता है। समय पर सिचाई हो जाती है। राज्य सरकार की नरवा, गरवा, घुरवा और बारी योजना की सराहना पूरे देश में हो रही है। साथ किसानों के हित में लिए गए निर्णय से राज्य के युवाओं की रूचि भी खेती-किसानी के प्रति बढ़ी है। खेती-किसानी को बढ़ावा देने के लिए सिंचाई सुविधा को बेहतर बनानें के लिए भी विशेष जोर दिया  जा रहा है। जिसके तहत नए नालो का निर्माण और पुराने नालो का संवर्धन भी किया जा रहा है।  



RELATED NEWS
Leave a Comment.