State News
मानव तस्करी और हाईवे पेट्रोलिंग के लिए मिले नए वाहन 11-May-2022
Bilaspur News : मानव तस्करी (human trafficking)तथा हाईवे (highway)पर पेट्रोलिंग( patrolling)करने के लिए पुलिस को मुख्यालय (Police Headquarters)से तीन नए वाहन मिले हैं। पुलिस अधीक्षक ने इन्हें हरी झंडी(green flag) दिखाकर रवाना किया। पुलिस को उम्मीद है कि पेट्रोलिंग से दुर्घटनाओं की संख्या (number of accidents)में कमी आएगी।बिलासपुर पुलिस को मानव तस्करी रोकने तथा हाईवे पर बढ़ते दुर्घटनाओं पर रोकथाम करने मुख्यालय से तीन अत्याधुनिक वाहन मिले हैं। पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर ने वाहनों का पूजन कर पुलिस बल को सौंपा। जिस आधुनिक ढंग से सड़कों हाईवे का निर्माण हुआ है, उस तेजी से वाहनों की रफ्तार भी बढ़ी है। जिसके कारण गति नियंत्रण के अभाव में सड़क दुर्घटनाएं भी बढ़ी है। अब इन वाहनों के जरिए तेज रफ्तार में दौड़ने भागते भारी वाहनों को गति सीमा नियंत्रित करने में इन वाहनों का उपयोग किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि निगरानी बढ़ने से दुर्घटनाओं की संख्या में कमी आएगी।


RELATED NEWS
Leave a Comment.