National News
गंगा दशहरा आज, इन चीजों का करें दान, जीवन में नहीं रहेगी किसी चीज की कमी 09-Jun-2022
हिंदू धर्म ( hindu dharm) में गंगा दशहरा का पर्व बहुत अहम माना गया है। यह ज्‍येष्‍ठ मास के शुक्‍ल पक्ष की दशमी को मनाते हैं। इस दिन मां गंगा धरती पर अवतरित हुईं थीं। गंगा दशहरा के दिन मां गंगा की विशेष पूजा-आरती करते हैं. गंगा नदी में स्‍नान करते हैं और यदि ऐसा संभव न हो तो गंगाजल मिले पानी से स्‍नान करते हैं। इसका करे दान गंगा दशहरे( ganga) का दिन इन मनोकामनाओं को पूरा करने वाला है. यदि गंगा दशहरा पर जल, अन्न, फल, वस्त्र, पूजन, श्रृंगार सामग्री, घी, नमक, शक्कर का दान किया जाए तो सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस दिन ब्राह्मणों को जरूर दान देना चाहिए। गंगा दशहरा शुभ मुहूर्त( subh muhrat) 9 जून 2022, गंगा दशहरा पर गंगा स्‍नान और दान करने के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 07:07 बजे से शुरू होगा जो अगले दिन की सुबह 08:23 बजे तक रहेगा। वस्तु से पूजन करें उनकी संख्या( number) भी दस गंगा दशहरे के दिन भक्त जिस भी वस्तु का दान करें, उसकी संख्या 10 होनी चाहिए। जिस वस्तु से पूजन करें उनकी संख्या भी दस होनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।


RELATED NEWS
Leave a Comment.