State News
सरगुजावासियों को मिली बड़ी सौगात : लोगों का सपना हुआ साकार, 14 जुलाई से अंबिकापुर से दिल्ली ट्रेन शुरु करने की घोषणा 12-Jul-2022

सरगुजा जिले( sarguja ) और संभाग के लोगों का सपना पूरा होता नजर आ रहा है। 14 जुलाई से अंबिकापुर( ambikapur) से सीधे दिल्ली( delhi) तक ट्रेन( train) चलाई जाएगी। इसकी घोषणा सरगुजा सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने की।

बता दे सरगुजा संभाग(sarguja) से लंबी दूरी की ट्रेन नहीं होने के कारण क्षेत्र का विकास तेजी से नहीं हो पा रहा था। व्यापारिक यात्रा के साथ-साथ इलाज और पढ़ाई ( study) लिए जाने वाले लोगों को दिल्ली( delhi) जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में अब इस ट्रेन के चलने से जहां लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह आज प्रेस कांफ्रेस कर इसकी जानकारी देंगी।

सरगुजा संभाग के अलावा मध्य प्रदेश के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी

जानकारी के अनुसार यह ट्रेन( train) अंबिकापुर, अनूपपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, बांदा, कानपुर( kanpur) होते हुए दिल्ली जाएगी। बहरहाल अंबिकापुर से दिल्ली तक के बीच सीधी ट्रेन सेवा शुरू होने से सरगुजा संभाग के अलावा मध्य प्रदेश के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। दिल्ली( delhi) तक ट्रेन ( train)सेवा शुरू करने लंबे समय से मांग भी रही थी। इसके लिए सरगुजा रेलवे संघर्ष समिति सहित विभिन्ना् संगठन वर्षों से सक्रिय थे।

 


RELATED NEWS
Leave a Comment.