Crime News
रायपुर सेंट्रल जेल में कैदी ने की आत्महत्या 09-Aug-2022
रायपुर। रायपुर सेंट्रल जेल अस्पताल के मनोरोगी सेल में एक बंदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बंदी ने गमछे से फांसी लगाकर जान दी है। मृतक बंदी का महेंद्र जायसवाल पिता शतुघन जायसवाल इंदिरा कॉलोनी कसडोल का रहने वाला था। घटना के समय मृतक के सेल के बाहर दो प्रहरियों की ड्यूटी लगाई गई थी। जानकारी के अनुसार घटना सुबह साढ़े 4 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है। मृतक धारा 307 का आरोपी था। जिसने बलौदाबाजार में वारदात को अंजाम दिया था। जिसके बाद 2018 वह से रायपुर सेंट्रल जेल में बंद था। प्रभारी जेल अधीक्षक उत्तम पटेल ने बताया कि मृतक बंदी मानसिक रोगी था और आए दिन कुछ न कुछ बड़बड़ता रहता था। मृतक बंदी का जनवरी 2019 से अगस्त 2021 तक मेकाहारा में इलाज चल रहा था उसके बाद से जेल अस्पताल के मनोरोगी सेल में उसका नियमित इलाज जारी था | जेल प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 4 दिन पहले ही मृतक बंदी की पत्नी मुलाकात करने आई थी | आत्महत्या की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है, परिजन रायपुर जेल आने के लिए रवाना हो चुके हैं | पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा | यहां यह उल्लेख करना भी जरूरी है कि मृतक बंदी महेंद्र जयसवाल ने मानसिक विक्षिप्तता के कारण कटहल काटने के धारदार हथियार से जिस पर प्राणघातक हमला किया था उससे इसकी कोई जातिय दुश्मनी नहीं थी और ना ही जान पहचान का व्यक्ति था ,


RELATED NEWS
Leave a Comment.