National News
ताजमहल का बदलेगा नाम ?..आगरा नगर निगम में आज होगी चर्चा, BJP पार्षद ने लाया प्रस्ताव 31-Aug-2022

लखनऊ: ताजमहल का नाम बदलने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। दरअसल आगरा नगर निगम में बीजेपी पार्षद शोभाराम राठौर ने प्रस्ताव लगाया है। जिस पर आज नाम बदलने की चर्चा हो सकती है।

बता दें कि आगरा नगर निगम के ताजगंज वार्ड 88 से बीजेपी पार्षद शोभाराम राठौर ने ताजमहल का नाम बदलकर तेजोमहालय करने का किया प्रस्ताव दिया है। इस प्रस्ताव को आज सदन में रखा जा सकता है और इस पर चर्चा होगी। कानूनी पहलुओं पर विचार के बाद ही प्रस्ताव को भेजा जा सकेगा। नगर निगम में यह प्रस्ताव दोपहर करीब 3 बजे पेश करने का समय निर्धारित किया गया है।

भाजपा पार्षद शोभाराम राठौर का कहना है कि शाहजहां की बेगम मुमताज महल का असली नाम अंजुम बानो था। अंजुम बानो की मौत ताजमहल के निर्माण से 22 साल पहले हो चुकी थी। मुमताज महल उर्फ अंजुम बानो को बुरहानपुर में दफन किया गया था। ताजमहल बनने के बाद उनकी कब्र दोबारा ताजमहल में बनवाई गई।



RELATED NEWS
Leave a Comment.