National News
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का बॉलीवुड में एंट्री: इस एक्ट्रेस के साथ मचाएंगे धमाल 02-Sep-2022

मुंबई: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा क्रिकेट के बाद अब बॉलीवुड में धमाल मचाने जा रहे है। जी हां टीम इंडिया के कप्तान जल्द ही बॉलीवुड के फिल्म में नजर आने वाले है। इसकी जानकारी खुद रोहित शर्मा ने दी है।


रोहित शर्मा की इस फिल्म का नाम है ‘मेगा ब्लॉकबस्टर‘ है। इस फिल्म कुछ साउथ के स्टार भी नजर आएंगे। सबसे अच्छी बात ये है कि फिल्म में पुष्पा की श्रीवल्ली यानी ‘रश्मिका मंदाना‘ का किरदार भी इस फिल्म में देखने को मिलेगा। रोहित शर्मा की फिल्म में एंट्री होने के बाद उनके फैंस उनकी फिल्म देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

रोहित शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि नर्वस महसूस कर रहा हूं, एक तरह का डेब्यू है। इस फिल्म का प्रोडक्शन ओशिम करने जा रहा है। वहीं रोहित इस फिल्म में अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म का ट्रेलर 4 सितंबर को जारी किया जाएगा।



RELATED NEWS
Leave a Comment.