State News
शर्मनाक घटना: 7 वर्षीय बहन के साथ उसके ही नाबालिग भाइयों ने किया दुष्कर्म, फिर ऐसे हुआ मामले का खुलासा 12-Sep-2022

भिलाई। रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। 7 साल की बच्ची के साथ उसके बुआ के दो लड़कों ने गंदा काम किया। इज्जत की डर से परिजनों ने मामले को दबा दिया। चार माह बाद लड़के उसके घर फिर पहुंच गए। जब उसके मां ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। शिकायत पर पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बलात्कार के प्रकरण में जुर्म दर्ज कर कार्रवाई की है।

gg.jpeg
टीआई ममता शर्मा अली ने बताया कि घटना 4 माह पहले की है। 7 वर्षीय बच्ची घर पर थी। 13 व 15 वर्षीय बुआ के लड़के घर पर आए थे। बच्ची के साथ खेलने के बहाने ले गए। उसके साथ गंदा काम किया। बच्ची ने आप बीती अपनी मां को बचाई। मां ने मामले को पति से शेयर किया। लेकिन बदनामी के डर से मामले को नजर अदांज कर दिया। रविवार को फिर से लड़के उसके घर पर आ गए। बच्ची की मां ने उन्हें घर पर आने से मना किया। दोनों लड़कों ने नानी के घर आया हूं, बोलकर गाली गलौज की। जब समझाने की कोशिश की तब उसकी मां के साथ मारपीट की। तब जाकर मामला थाना पहुंचा।

दोबारा करना चाह रहे थे गंदी हरकत
दोनों नाबालिग भाई मामा के घर जाकर जबरदस्ती उनकी लड़की के पास जा रहे थे। वह दोनों पहले की तरह फिर से उसके साथ गंदा काम करने पहुंचे थे। बच्ची की मां और पिता ने दोनों लड़कों पकड़कर पिटाई की और पुलिस के हवाले किया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।


RELATED NEWS
Leave a Comment.