State News
महिला की हत्या कर जोर-जोर से चिल्लाया हत्यारा, कहा-कोई पास आया तो उसकी भी हत्या कर दूंगा 12-Sep-2022

कोरबा। शराब के नशे में एक युवक ने तीन बच्चों की मां की हत्या कर दी। लाश को घसीटते हुए दूसरे व्यक्ति के आंगन में रख दिया। वहां से फरार हो गया। पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपी को पकड़ लिया है। घटना पसान थाना क्षेत्र की है। गांव में रहने वाला एक व्यक्ति नौ सितंबर को दोपहर दो बजे अपने रिश्तेदार के घर कटघोरा के ग्राम लखमी चला गया था। रात को घर में उसकी पत्नी और उसके तीन बच्चे थे।

रात लगभग तीन बजे गांव में रहने वाले एक व्यक्ति की नींद खुली। उसने देखा कि समारू गोंड़ नाम का युवक एक महिला को घसीटते हुए दूसरे ग्रामीण के घर की ओर ले जा रहा है। समारू जोर-जोर से चिल्ला रहा था कि उसके पास कोई आएगा तो उसकी भी हत्या कर देगा। घटना की जानकारी गांव के उप सरपंच को हुई। मामले से महिला के पति को अवगत कराया गया। वह घर पहुंचा तो उसे घटना की जानकारी हुई। सूचना पसान थाना को दी गई। पुलिस ने घेराबंदी करके समारू गोंड़ उम्र 19 साल को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में समारू ने बताया है कि उसका महिला से अवैध संबंध था। महिला का पति घर पर नहीं था तब वह महिला के बुलावे पर उसके घर पहुंचा था। दोनों ने एक साथ शराब पी थी। इसे महिला के बच्चों ने देखा था। शराब के नशे में विवाद हुआ था। समारू ने महिला के घर के दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया और बाहर खाट पर सो गया। देर रात नींद खुली तो वह महिला के कमरे में घुसा। किसी बात को लेकर समारू और महिला के बीच विवाद हुआ। समारू ने धारदार हथियार से मारकर महिला की हत्या कर दी।



RELATED NEWS
Leave a Comment.