State News
राजनांदगांव : कन्या छात्रावास में चली गोली…बाल-बाल बची महिला.... 14-Sep-2019

राजनांदगांव। शहर के पनेका प्री मेट्रिक कन्या आदिवासी छात्रावास में बीती रात गोली चलने से हड़कंप मच गया। गोली यहां काम करने वाली महिला कर्मी के हाथ में लगी। गोली चलाने वाला तो फरार हो गया वहीं घायल महिला कर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया जो अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना बंसतपुर थाना क्षेत्र के पनेका प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास की है। यहां कार्यारत महिला कर्मचारी मधु गेंड्रे पर उसके पूर्व परिचित प्रमोद मानिकपुरी ने कट्टे से फायर कर दिया। गोली मधु गेंड्रे के हाथ पर कोहनी के नीचे लगी।



RELATED NEWS
Leave a Comment.