State News
एक लाख से अधिक महिलाओं ने दिखाई सरकार को ताकत 12-Nov-2022

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा ने आज यहां कांग्रेस सरकार के राज में महिला उत्पीड़न के खिलाफ महतारी हुंकार रैली में चुनावी शंखनाद कर दिया। जगमल चौक से नेहरूनगर चौक तक निकाली गई रैली में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव, केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्वमंत्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्वमंत्री अमर अग्रवाल, राष्ट्रीय मंत्री राज्यसभा सांसद संगीता यादव, छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला मोर्चा प्रभारी निशा सिंग, गोमती साय, सांसद संतोष पांडेय, कार्यक्रम प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, किरण देव, भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, ओपी चौधरी, विजय शर्मा, लता उसेंडी, चंपादेवी पावले, मीनल चौबे, सहित कोर कमेटी के सभी सदस्य, सांसद, विधायक प्रदेश पदाधिकारी जिला अध्यक्ष, भाजपा नेताओं के साथ प्रदेश के कोने कोने से आईं  हज़ारों हज़ार महिलाओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
भाजपा महिला मोर्चा की महतारी हुंकार रैली जगमल चौक से गांधी चौक होते हुए नेहरू चौक में आमसभा में परिवर्तित हुई। महिला मोर्चा ने  प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का तलवार भेंटकर व  पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।  गांधी चौक से इस रैली का नेतृत्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने किया। महतारी हुंकार रैली ने बिलासपुर को भाजपामय कर दिया। महतारी हुंकार रैली का जगह जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। रैली के लिए भाजपा ने व्यापक तैयारी की। रैली में बहुत बड़ी संख्या में आम महिलाओं  ने भी भागीदारी की और आज कांग्रेस सरकार को  कड़ी चुनौती देकर यह बता दिया कि छत्तीसगढ़ की महिला शक्ति इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है। महतारी हुंकार रैली में सभा का संचालन महिला मोर्चा महामंत्री विभा अवस्थी ने व आभार जयश्री चौकसे ने किया।



RELATED NEWS
Leave a Comment.