State News
थाने में आरक्षक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, इस वजह से था परेशान 14-Nov-2022

कोंडागांव। जिले में एक सहायक आरक्षक ने अपनी ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। जवान ने खुद को थाने में बने बैरक के अंदर गोली मारी है। मामला धनोरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, बमनी निवासी सजेंद्र ठाकुर(35) धनोरा थाने में पिछले 10 महीने से पदस्थ था। 2013 में उसकी शादी हुई थी। सजेंद्र का एक बेटा भी है। ऐसा कहा जा रहा है कि वो पारिवारिक विवाद की वजह से परेशान था। कई बार इसका जिक्र भी वह कर चुका था। इस बीच रविवार रात को थाने में बने बैरक में सोने चला गया था।

रात को 11 बजे के आस-पास गोली लगने की आवाज आई थी। इसके बाद नीचे थाने में मौजूद जवान मौके पर पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था। जवानों ने किसी तरह से दरवाजे को तोड़ा अंदर सजेंद्र की लाश जमीन पर पड़ी थी। फिर जवानों ने सीनियर अधिकारियों को इसकी सूचना दी थी। अब सोमवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया है। परिजनों को भी इस बात की सूचना दे दी गई थी। जिसके बाद सोमवार सुबह थाने पहुंचे। मामले में जांच जारी है।



RELATED NEWS
Leave a Comment.