National News
शेल्टर होम से 9 बच्चे लापता, तलाश में जुटी पुलिस 14-Nov-2022

केरल। कोट्टायम में स्थित एक शेल्टर होम से 9 बच्चे लापता हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक ये बच्चे सुबह से ही लापता है। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस के मुताबिक यह एक निजी NGO है। जो कि महिला समाख्या योजना के तहत संचालित किया जाता है। ये आश्रय गृह बाल कल्याण समिति के अधीन काम कर रहा था।

बच्चे कोट्टायम के मंगनम में एक निजी आश्रय गृह से लापता हुए है। सुबह करीब साढ़े पांच बजे जब आश्रय गृह के लोग बच्चों को जगाने गए, तो बच्चे गायब मिले। इसके बाद हड़कंप मच गया। कोट्टायम के ईस्ट पुलिस स्टेशन में बच्चों की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सभी 9 बच्चे विभिन्न मामलों में इस आश्रय गृह में रखे गए थे। बच्चे कहां और क्यों गए। इसकी जांच विशेष जांच टीम कर रही है।



RELATED NEWS
Leave a Comment.