National News
खौफनाक वारदात : कुएं के अंदर टुकड़ों में मिली युवती की लाश, शिनाख्ती में जुटी पुलिस 16-Nov-2022

उत्तरप्रदेश। आजमगढ़ में अहरौला थाना क्षेत्र के पश्चिमट्टी गांव के गौरी का पूरा में सड़क के किनारे स्थित कुएं में एक युवती का टुकड़ों में बंटा शव मिला। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कुएं से बाहर निकालकर जांच पड़ताल में जुट गई।

अहरौला थाना क्षेत्र के पश्चिमपट्टी गांव के गौरी का पूरा की ओर मंगलवार की सुबह लोग शौच आदि करने के लिए निकले थे। तभी किसी ने कुएं में झांका तो वह दंग रह गया। उसमें एक युवती के अंग को काटकर फेंका गया था। धीरे-धीरे मौके पर काफी संख्या में भीड़ जुट गई। किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया। युवती की उम्र 22 वर्ष प्रतीत हो रही है। युवती की शिनाख्ती नहीं हो पाई है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।



RELATED NEWS
Leave a Comment.