National News
दादा साहब फाल्के आईकॉन अवॉर्ड फिल्म्स ऑर्गेनाइजेशन के अवॉर्ड शो के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 23-Nov-2022
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दादा साहब फाल्के आईकॉन अवॉर्ड फिल्म्स ऑर्गेनाइजेशन के पुलिस आईकॉन अवॉर्ड शो के मुख्य अतिथि होंगे | दादा साहब फाल्के आईकॉन अवॉर्ड फिल्म्स ऑर्गेनाइजेशन के तत्वाधान में चौथा अवॉर्ड शो 24 नवंबर 2022 को मुंबई के गोरेगांव फिल्म सिटी में होने जा रहा है| छुपी प्रतिभाओं, मेहनतकशों, देशभक्तों - चाहे वह आर्टिस्ट हो, पुलिस हो, डॉक्टर हो और या हों सेना का जवान सभी की चिंता करते हुए उनके कार्यों की समीक्षा करते हुए उनकी हौसला अफजाई करने के उद्देश्य से गरीबों के एक्टर के नाम से जाने जाने वाले कल्याणजी जाना ने दादा साहब फाल्के आईकॉन अवॉर्ड फिल्म्स ऑर्गेनाइजेशन की स्थापना की | कल्याणजी जाना द्वारा स्थापित इस ऑर्गनाइजेशन का यह चौथा बड़ा आयोजन मुंबई में 24 नवंबर को होने जा रहा है| इस आयोजन में बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां, केंद्रीय मंत्री, अनेक प्रदेशों के मुख्यमंत्री एवम वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में अनेक फिल्मी हस्तियों को उनकी प्रतिभा के लिए फालके अवॉर्ड फिल्म्स प्रदान किया जाएगा, इसके साथ ही पुलिस एवं जवानों की हौसला अफजाई के लिए पुलिस आईकॉन अवॉर्ड शो भी दिया जायेगा |


RELATED NEWS
Leave a Comment.