State News
CG Jail Break : जिला जेल की दीवार फांदकर फरार हुए दो आरोपी 05-Dec-2022

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला जेल से 2 कैदी दीवार फांदकर फरार हो गए हैं। पुलिस अधिकारी भागे हुए कैदियों की तलाश में जुटे है। सुबह सुबह 7 बजे अचानक जेल का सायरन बजना शुरू हो गया तब कैदियों की भागने की जानकारी सामने आई।

जानकारी के अनुसार भागने वाले कैदियों में ग्राम सोगड़ा,चौकी मनोरा 376 पॉक्सो एक्ट का आरोपी कपिल भगत पिता रामसेवक राम, और दूसरा ग्राम सर्करा, थाना तुमला 302 का आरोपी ललित राम पिता बंधा राम, उम्र -23 वर्ष जेल से सुबह फरार हुए है। दोनों आरोपियों पर संगीन अपराध दर्ज हैं। जानकारी के मुताबिक दोनो विचाराधीन कैदी हैं। आरोपियों की तलाश के लिए टीम बनाया गया है।



RELATED NEWS
Leave a Comment.