State News
*मुख्यमंत्री के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की झलकियां* 14-Dec-2022
*भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की झलकियां* *विधानसभा - बसना, जिला - महासमुंद* *दिनांक 13 दिसम्बर 2022*  मुख्यमंत्री ने बसना विधानसभा की तहसील पिथौरा के ग्राम गोपालपुर पहुंचकर छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर पूजा-अर्चना की।  राज्यगीत के साथ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरूआत की।  मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत गोपालपुर में लगाई चौपाल।  मुख्यमंत्री को ग्राम किसनपुर के किसान मोहन प्रधान ने बताया कि 5 एकड़ जमीन है, उनका 01 लाख 95 हजार रूपए का ऋण माफ हुआ है।  ग्राम अठारह गोड़ी की कौशल्या यादव ने बताया राशनकार्ड बना है। घर में 12 सदस्य हैं। हमे 10-10 किलो चावल और फ्री में नमक और निःशुल्क राशन मिलता है। 17 रूपए किलो में शक्कर मिलती है।  ग्राम गोपालपुर के श्री कपूरचंद यादव ने कहा कि कभी नहीं सोचा था कि गोबर दो रूपए किलो में विक्रय होगा। उन्होंने 50 क्विंटल गोबर बेचा है।  डोमेश्वरी साहू ने बताया कि 1054 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट बनाया और उससे 4 लाख 2 हजार रूपए मिला। आय का पैसा सभी सदस्यों में वितरित किया। अपने पैसो से बच्चों को पढ़ा रही हूं।  ग्राम मेमरा के श्री संजय पटेल ने बताया कि वर्मी कम्पोस्ट डालकर सुगंधित धान का उपयोग कर रहे हैं। वर्मी कम्पोस्ट से स्वास्थ्य के लिए फायदा हुआ है।  स्वामी आत्मानंद स्कूल पिथौरा की छात्रा कृति साहू ने अंग्रेजी में बात करते हुए बताया कि वह कक्षा 12वीं में पढ़ती है, पहले 80 हजार रूपए फीस लगता था, अब निःशुल्क है।  मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद स्कूल की छात्रा को बताया कि आधुनिक युग में एक दिन छत्तीसगढ़ी में, एक पीरियड संस्कृत में पढ़ाते हैं।  स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल कक्षा तीसरी की छात्रा प्रज्ञा साहू ने मुख्यमंत्री को संविधान की प्रस्तावना अंग्रेजी में बताई। इस पर मुख्यमंत्री ने ताली बजाकर उसका उत्साहवर्धन किया और कहा कि सबको संविधान की जानकारी होनी चाहिए।  घसिया राम यादव ने बताया कि भूमिहीन योजना में 2 किश्त मिला है। मुख्यमंत्री ने उसे बताया कि मजदूरों को हम 7 हजार रूपए दे रहे हैं।  ग्राम खैरखूटा के कबीर साहू ने कहा कि हाट बाजार क्लिनिक योजना का लाभ मिला है। हर शुक्रवार को बाजार में गाड़ी आती है। निःशुल्क दवा और इलाज होता है। मुख्यमंत्री ने कहा हाट बाजार क्लिनिक योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।  मुख्यमंत्री ने छात्रा के अनुरोध पर शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल अमलीडीह की दो स्थानांतरित शिक्षिका का ट्रांसफर रोकने के निर्देश दिए।  मुख्यमंत्री ने ग्राम भोकलूडीह के सरपंच के आग्रह पर नया स्कूल भवन तत्काल स्वीकृत करने के निर्देश दिए।  छात्रा प्रभारानी पटनायक ने मुख्यमंत्री पर आधारित स्वरचित कविता सुनाई।  ग्राम पिरदा में प्रदेश के मुखिया की एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी।  पिरदा हेलीपेड पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का सूत की माला और पुष्प भेंट कर स्वागत किया।  मुख्यमंत्री ने बसना के ग्राम पिरदा निवासी आदिवासी किसान श्री राजेश सिदार के घर भोजन किया।  मुख्यमंत्री ने ग्राम पिरदा में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत सामग्री का वितरण किया।  मुख्यमंत्री ग्राम पिरदा के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में अशोक और जामुन वृक्ष के पत्तियों से सुसज्जित चप्पल में लकड़ी के तखत पर बैठकर लोगों से हुए रूबरू।  मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर पर माला अर्पित और पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरूआत की।  ग्राम केसरपुर के किसान श्री तुकाराम ने बताया कि 01 लाख रूपए से अधिक का ऋण माफ हुआ है। उन्होंने बोलेरो गाड़ी खरीदी है। मुख्यमंत्री ने तुका की उन्नत खेती की तारीफ की।  रतनी बाई ने मुख्यमंत्री को बताया कि दो-तीन माह से राशनकार्ड बनाने के लिए आवेदन किया है। मुख्यमंत्री ने तत्काल राशनकार्ड बनवाने के निर्देश दिए।  श्रीमती विमला पटेल ने बताया कि 01 लाख 32 हजार रूपए की आमदनी वर्मी कम्पोस्ट से हुई, समूह के प्रत्येक सदस्य को 10-10 हजार रूपए मिले।  राजीव मितान क्लब के चक्रधर निषाद ने बताया कि क्लब के खाते में 25 हजार रूपए आए हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक आयोजन के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया।  मुख्यमंत्री ने पूछा कितने लोग फुगड़ी खेले हैं, महिलाओं ने समर्थन में हाथ उठाया।  मुख्यमंत्री ने पिरदा में कैम्प लगाकर राशनकार्ड बनवाने कलेक्टर को निर्देशित किया।  मुख्यमंत्री ने बसना में किया 64 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण।  मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस बसना में सामाजिक संगठन के प्रतिनिधियों से की भेंट-मुलाकात।


RELATED NEWS
Leave a Comment.