State News
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के 4 साल - भाजपा की प्रतिक्रिया 17-Dec-2022
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के 4 साल - कांग्रेस इसे गौरव दिवस के रूप में बना रही है वही दूसरी ओर भाजपा के कई बड़े नेता इसको सिरे से नकार रहे हैं और इन 4 सालों में जो जो उपलब्धियां है वह बता रहे हैं | भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का कहना है कि आखिर भूपेश सरकार के 4 साल पूरे हो गए हैं, यह 4 साल बदहाली के, भ्रष्टाचार के हर वर्ग को छलने का काम किया है | अब लोगों ने मन बना लिया है कि इस अत्याचारी सरकार को उखाड़ फेंकना है | वहीं भाजपा के पूर्व मंत्री राजेश मूणत का कहना है कि कांग्रेस राज में 4 साल में ना फ्लाईओवर बना, नाही सड़के बनी , केवल भ्रष्टाचार हुआ, आतंकवाद और तस्करी कांग्रेस सरकार की देन है | कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता का कहना है कि बिलासपुर में हुई फिल्मी स्टाइल में हत्या और पुलिस के बयान से कई संदेहों को जन्म देता है, एक तरफ गाड़ी की नंबर प्लेट पर कांग्रेस का पदाधिकारी होने का प्रमाण होता है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस उसे हिस्ट्रीशीटर बता रही है |


RELATED NEWS
Leave a Comment.