State News
CG NEWS : जंगल में मिली महिला की सड़ी गली लाश, मचा हड़कंप 12-Jan-2023

कांकेर। CG NEWS : जिले में एक महिला की सड़ी गली लाश मिली है। शहर के मावली नगर से लगे जंगल में अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मावली नगर के जंगल में महिला का शव लगभग सप्ताहभर पुराना बताया जा रहा है, जो कि सड़ी गली अवस्था में मिला है। सुचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची है, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। लाश मिलने के कारण आसपास में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।



RELATED NEWS
Leave a Comment.