State News
अमीर भाजपा कार्यकर्ताओं के मजदूर कार्ड बनाकर किया था करोड़ों का घोटाला 29-Apr-2023
खिसयानी बिल्ली खम्भा नोचे, सुशील सन्नी अग्रवाल तीन-तीन मंजिला एवं उनके घरवाले सोने-चांदी से लदे रहते थे। कार में चलते थे उसके बाद भी उनका मजदूर कार्ड बनाकर अपने चहेते लोगों को करोड़ों का लाभ पहुंचाया छत्तीसगढ़ भवन एवं निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष, सुशील सन्नी अग्रवाल ने कहा कि पूर्व की भा.ज.पा सरकार द्वारा कर्मकार मंडल में संचालित योजनाओं में से मात्र 10 से 11 योजनाएं की क्रियान्वयित थे जिसमें भी भा.ज.पा. की सरकार द्वारा 30 से 40 प्रतिशत कमिशनखोरी रहता था। मंडल को ए.टी.एम. कार्ड की तरह उपयोग किया जाता था। भा.ज.पा. शासनकाल के पूर्व अध्यक्ष यह न भूले पूर्व कार्यकाल में किये गये 250 करोड़ की सायकल, सिलाई मशीन आदि खरीदी की जांच चल रही है। आवश्यक कार्यवाही हेतु फाईल तैयार है। कांग्रेस के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में मंडल द्वारा वर्तमान में 28 योजनाएं संचालित की जा रही है। कांग्रेस की सरकार में केवल 4 वर्षां में ही 27 लाख से अधिक श्रमिक लाभांवित हुए हैं। वही पंजीकृत श्रमिकों के खाते में आर.टी.जी.एस. के माध्यम से सीधा लाभ पहुँचाया जा रहा है। पूर्व सरकार की तरह कमिशन लेकर वसूली नहीं किया जा रहा है। पूर्व के डा. रमन सरकार के कार्यकाल में भा.ज.पा. नेताओं के द्वारा अपने कार्यकर्ता जिनका मकान तीन-तीन मंजिला एवं उनके घरवाले सोने-चांदी से लदे रहते थे। कार में चलते थे उसके बाद भी उनका मजदूर कार्ड बनाकर अपने चहेते लोगों को करोड़ों का लाभ पहुंचाया आज वास्तविक रूप से जांच कराया जाकर उनका कार्ड निरस्त किया जा रहा है तो भा.ज.पा. के लोगों को पीड़ा हो रही है। 15 वर्षों तक सिर्फ अपने कार्यकर्ता और अपने चहेतों का मजदूर कार्ड बनाकर लाभ पहुंचाया और वास्तविक श्रमिकों का पंजीयन कांग्रेस की भूपेश बघेल की सरकार आने के पश्चात् दे रहे हैं तो उनके पेट में दर्द हो रहा है। भा.ज.पा के शासनकाल में निर्माण श्रमिकों के मृत्यु हो जाने पर उनके आश्रितों को मात्र रू. 30 हजार दिया जाता था। जिसे कांग्रेस की भूपेश सरकार ने 01 लाख रू. किया है। और ये कहते हैं कि श्रमिकों का शोषण हो रहा है। भा.ज.पा. के 15 वर्षों के शासनकाल में मात्र 12 से 15 लाख श्रमिकों का ही पंजीयन किया गया था उसमें भी 75 से 80 प्रतिशत भा.ज.पा. के कार्यकर्ता थे। कांग्रेस की सरकार ने केवल 4 वर्षों में ही 9 लाख 50 हजार श्रमिकों का पंजीयन कर चुके हैं। पूर्व सरकार में निर्माण श्रमिक अपने पंजीयन के लिए च्वाईस सेंटरों के चक्कर काटते थे। कांग्रेस की भूपेश बघेल की सरकार श्रमेव जयते एप लाकर, एप के माध्यम से 80 से 90 हजार निर्माण श्रमिकों ने घर बैठकर पंजीयन किये। इससे स्पष्ट है कि प्रदेश के निर्माण श्रमिकों में किसी भी प्रकार का रोष नहीं है जबकि मजदूरों में खुशी की लहर है। श्री अग्रवाल ने कहा कि पूर्व में श्रम कार्यालय भ्रष्टाचार से लिप्त रहता था जिसे कांग्रेस की सरकार ने व्याप्त भष्टाचार एवं कमिशन खोरी को समाप्त किया है तो मंडल के पूर्व अध्यक्ष एवं भा.ज.पा. के लोग भ्रष्टाचार की प्रकाष्ठा कह रहे हैं। CG 24 News


RELATED NEWS
Leave a Comment.