Rajdhani
रायपुर : भारत को प्लास्टिक और नशे से मुक्त करना हमारी जिम्मेदारी : बृजमोहन अग्रवाल 09-Oct-2019

रायपुर। बूढ़ापारा दशहरा उत्सव समिति के तत्वाधान में हुए दशहरा उत्सव में शामिल हुए विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि बूढ़ापारा में सबसे व्यवस्थित दशहरा उत्सव होता है। भारत को फिर से सोने की चिड़िया बनाना है। बचपन मे बैलगाड़ी में बैठकर रावण दहन करने जाते थे। आजकल रावण बहुत बढ़ गए हैं जिससे अन्याय भी बढ़ गया है और अब इसे मिटाना है। नई पीढ़ी मोबाइल में व्यस्त है। घर के बड़ों की जिम्मेदारी है अपने बच्चों को संस्कारवान बनाने की। रावण के दस सर दस बुराईयों के प्रतीक हैं। पीएम मोदी ने आव्हान किया है हम स्वच्छता अभियान को सफल बनाएं। हम प्लास्टिक मुक्त भारत बनाएं। भारत को नशा मुक्त करना है। वहीं रोजगारयुक्त भारत बनाकर भारत को श्रेष्ठ बनाने की ओर कदम बढ़ाएं।



RELATED NEWS
Leave a Comment.