Rajdhani
छत्तीसगढ़ में जल्द ही गुटखा और गुड़ाखू प्रतिबंधित कर सकती है भूपेश सरकार : मंत्री टीएस सिंहदेव 10-Oct-2019

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का कहना है कि छत्तीसगढ़ में गुटखे और गुड़ाखू पर प्रतिबंध को लेकर चर्चा जारी है। इस पर प्रतिबंध एकाएक लगाया जाए या फिर धीरे-धीरे इसे लेकर सरकार विचार कर रही है। सिंहदेव ने कहा कि कमेटी बनाकर उन राज्यों का भी मुआयना कराया जा रहा है जहां गुटखा प्रतिबंधित किया जा चुका है। सिंहदेव के इस बयान के बाद माना जा रहा है कि सरकार जल्दी ही गुटखा और गुड़ाखू प्रतिबंधित कर सकती है।



RELATED NEWS
Leave a Comment.