State News
जनता तय करे कि वे नक्सलवाद में क्रांति देखते हैं या विकास में - अमित शाह 04-Nov-2018

 भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने खुज्जी विधानसभा के अंबागढ़ चौकी से कांग्रेस पार्टी पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी राज्य में व्याप्त नक्सलवाद को क्रांति की संज्ञा देती है वह देश की जनता को स्पष्ट करे कि यह कैसी क्रांति है उन्होंने कहा कि सत्ता के लिए नक्सलवाद को क्रांति कहकर समर्थन देने वाले कांग्रेसी समझ ले कि गरीब का  भूख दूर करना क्रांति है,  जो इस राज्य में डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से 5 लाख का नि:शुल्क ईलाज गरीबों को देना क्रांति है।  क्रांति तब होती है जब किसान के फसल का उचित समर्थन मूल्य दिया जाए। क्रांति तब होती है जब मेहनतकश, मजदूर, किसान के हक में डाका डालने वाले बिचौलिए समाप्त हो जाएं। छत्तीसगढ़ में डॉ. रमन के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने विकास की ऐसी ही क्रांति लाई है। उन्होंने उपस्थित विशाल भीड़ से पूछा कि जनता तय करे कि वे नक्सलवाद में क्रांति देखते हैं या विकास में। जनता की आवाज विकास में क्रांति के समर्थन में आने पर श्री शाह ने जनता से डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में नवा छत्तीसगढ़ की परिकल्पना पर मुहर लगाने का आह्वान किया। 

More Photo
More Video
RELATED NEWS
Leave a Comment.