Crime News
कोरबा : तालाब में मिली अधेड़ की लाश...आत्महत्या का संदेह 14-Oct-2019

कोरबा। पाली थाना से सम्बद्ध चैतमा पुलिस सहायता केंद्र के पास मौजूद थिर्री तालाब में आज सुबह एक अधेड़ उम्र के शख्स की लाश पानी में तैरते हालत में बरामद की गई है। मृतक का नाम शुक्रवार सिंह पिता तेलसिंह बताया जा रहा है। शुक्रवार सिंह निकटस्थ कांजीपानी गांव के उचित मूल्य की दुकान में राशन नाप-तौल का काम करता था। वह कल रात से घर से गायब था। पुलिस ने लाश बरामद कर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मृतक शुक्रवार सिंह शराबी प्रवृत्ति का था। अत्यधिक शराब के सेवन से उसके कुछ अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। आशंका जताई जा रही है कि इन्हीं वजहों से शुक्रवार सिंह ने अपनी इहलीला खत्म कर ली।  बहरहाल उसकी मौत की असली वजह पोस्टमार्टम के बाद ही सामने आ सकेगी।  



RELATED NEWS
Leave a Comment.