Entertainment News
करण जौहर ने शेयर किया फिल्म का पोस्टर, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी मूवी
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री आलिया भट्ट की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। फिल्मकार करण जौहर इन दिनों फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ बना रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की मुख्य भूमिका है। करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह का लुक देखने लायक है। जहां आलिया भट्ट रेड साड़ी में नोज पिन पहने बेहद प्यारी लगीं। वहीं रणवीर सिंह भी रेड आउटफिट में डैशिंग लगे। पोस्टर के अनुसार ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का टीजर कल यानी 20 जून को रिलीज होगा। यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
पोस्टर को शेयर करते हुए करण जौहर ने लिखा, प्यार के दौरान की बस केवल शुरुआत हुई है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का टीजर कल रिलीज हो जाएगा तो याद रखें। फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की बात करें तो इसे करण जौहर ने डायरेक्ट किया है। इस मूवी के जरिए करण जौहर ने लंबे समय बाद डायरेक्शन में अपना हाथ आजमाया है, ऐसे में ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ उनके दिल के और भी करीब है।
RELATED NEWS
-
घर पे बनाएँ पनीर शवर्मा No egg No Oven No Yeast 16-May-2024
-
छत्तीसगढ़ की सबसे पसंदीदा और महंगी भाजी रेसिपी 13-May-2024
Leave a Comment.