National News
नक्सलवाद अपने अंतिम चरण की और बढ़ रहा है। यह सिमट कर केवल 11 जिलो तक सिमट गया हैं।भारत नक्सलवाद मुक्त होगा - राजनाथ सिंह 15-Nov-2018
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह भाजपा के स्टार प्रचारक के तौर पर छत्तीसगढ़ आये हुए है। वह आज सुबह एकात्म परिसर पहुचे और प्रेस कॉन्फ्रेंस ली। राजनाथ ने कहा कि जनता का विश्वास भाजपा और मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के प्रति बढ़ा है। 15 सालो के बाद भी यह भरोसा बढ़ा है। छत्तीसगढ़ ही नही सारे देश मे कांग्रेस और सभी विपक्षी पार्टी विश्वसनीयता के संकट से जूझ रही है। कांग्रेस अपना मुख्यमंत्री तय नही कर पाई है।वह बिना दूल्हे के बारात पर निकल गई है। मुख्यमंत्री डॉ के नेतृत्व में करिश्माई काम हुआ है। छत्तीसगढ़ और बाहर से आने वाले लोगो को यहाँ परिवर्तन दिख रहा है। कांग्रेस के घोषणा पत्र पर कहा कि जो राजनीतिक पार्टी पर कोई भरोसा न हो उसके घोषणा पत्र का कोई औचित्य नही है। पहली बार नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बैंकों का बड़े स्तर पर राष्ट्रीयकरण हुआ।जीडीपी की ग्रोथ रेट दोगुनी हो गई है। कांग्रेस का घोषणा पत्र कोई दिवालिया बैंक के पोस्ट डेटेड चैक की तरह है। कर्नाटक में किसानों के घर वारंट पहुच रहे है वहा भी कांग्रेस ने कर्ज़ माफी का वायदा किया था। केवल डॉ रमन सिंह ही छत्तीसगढ़ के लोगों का भला कर सकते है। जिस समय नक्सलवाद अपने अंतिम चरण की और बढ़ रहा है। यह सिमट कर केवल 11 जिलो तक सिमट गया हैं।भारत नक्सलवाद मुक्त होगा। मैं अपने व्यक्तिगत जीवन मे किसी को दुश्मन नही मानता। जोगी कांग्रेस की बी टीम की तरह काम कर रहे है। 3 से 5 साल में भारत नक्सलमुक्त होगा। नक्सलियो से अपील करना चाहता हूँ कि वह बंदूक छोड़कर आत्मसमर्पण करे।भाजपा की सरकार चौथी बार आई तो पूरी तरह नक्सलमुक्त हो छत्तीसगढ़ जाएगा। पाकिस्तानी क्रिकेटर अफरीदी के बयान पर कहा कि कश्मीर भारत का हिस्सा है था और रहेगा। लविंदरपाल की रिपोर्ट


RELATED NEWS
Leave a Comment.