Entertainment News
आंवला जूस कैसे बनाते है – Amla Juice Kaise Banate Hain
आंवला जूस बनाने की सामग्री
12 आंवले
आंवला जूस बनाने की पहली विधि
- यह जूस हम चार आंवलों से बनाएंगे। सबसे पहले हम सभी आंवलों को अच्छे से धो लेंगे।
- ध्यान रखें सभी आंवले अच्छी तरह से पके होने चाहिए और बङे साइज के होने चाहिए। अगर आपको पता लगना है कि आंवला पके हुए है या नहीं तो आप आंवले के रंग से उसे पहचान सकते है।
- कच्चे आंवले का रंग डार्क होता है और पक्के हुए आंवले का रंग लाइट होता है।
- आंवलों को धोने के बाद हम इसे छोटे-छोटे टुकङों में काट लेंगे और आवलों के बीज निकाल देंगे।
- फिर हम चटनी बनाने वाला जार लेंगे और उसमें थोङा का पानी डाल देंगे। साथ ही हम उसमें काटे हुए आंवला भी डाल देंगे।
- इन सभी चीजों को हम पीस लेंगे और फिर एक बर्तन लेंगे और उसके ऊपर छलनी रख लेंगे। छलनी के अंदर हम पीसा हुआ मिश्रण डाल देंगे।
- जिससे आंवला का कचरा ऊपर रह जाएगा और जूस नीचे निकल जाएगा।
- आंवला जूस बनाने की यह विधि बिल्कुल आसान है तो आप इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें।
आंवला जूस बनाने की दूसरी विधि – Amla Juice Banane ki Vidhi
- यह जूस आप बिना मिक्सी के बना सकते हो। अगर लाइट नहीं है या फिर आपकी खराब हो गयी है तो आप रेसिपी के जूस बना सकते हो।
- इस जूस में भी हम 4 आंवलों को इस्तेमाल करेंगे। आंवलों को धोने के बाद हम एक कद्दूकस लेंगे और आंवलों को कद्दूकस कर लेंगे।
- सभी आंवलों को कद्दूकस करने के बाद हम एक जग लेंगे और उसमें पानी डाल लेंगे। आप जग में उतना ही पानी डालें जितना आपको पीना है।
- जग में पानी डालने के बाद हम कद्दूकस किया हुआ आंवला पानी में डाल देंगे। साथ ही हम इसमें थोङा सा काला नमक भी डाल देंगे।
- काला नमक डालकर हम इसे मिक्स कर देंगे और आधे घंटे तक ढ़क कर रख देंगे।
- आधे घंटे बाद हम जूस को छान लेंगे और आंवला जूस बिल्कुल तैयार है।
आंवला जूस बनाने की तीसरी विधि
- सबसे पहले हम एक बर्तन लेंगे और उसमें डेढ़ कप पानी डाल देंगे। जब पानी उबल जाएगा तब हम इसमें आंवलों को काटकर डाल देंगे।
- जब पानी आधा रह जाएगा तब हम गैस को बंद कर देंगे और ठंडा होने देंगे।
- 15-20 मिनट बाद हम जूस को छान लेंगे। आंवला जूस बिल्कुल तैयार है।
आंवला जूस पीने के फायदे – Amla Juice Benefits
- आंवला जूस बहुत गुणकारी होता है इसलिए वह कई रोग को नष्ट कर देता है।
- दिन में अगर हम 1 गिलास आंवला जूस पी लेते है तो इससे हमारी सेहत अच्छी रहती है और पाचन क्रिया संतुलित रहती है।
- सेहत के साथ इससे हमारी त्वचा और बालों में भी निखार आता है।
- मोटपा कम करने में भी यह जूस काफी कारगर है।
- आंवला का जूस पीने से खून साफ होता है और पेट से जुङी हर समस्या को खत्म करता है।
- इससे आँखों की रोशनी बढ़ती है और अगर आँखों में खुजली के समस्या है तो भी आप आंवला जूस जरूर पीयें।
- डायबिटीज के मरीज भी इसका सेवन कर सकते है क्योंकि आंवला शुगर को नियंत्रित रखता है।
RELATED NEWS
-
घर पे बनाएँ पनीर शवर्मा No egg No Oven No Yeast 16-May-2024
-
छत्तीसगढ़ की सबसे पसंदीदा और महंगी भाजी रेसिपी 13-May-2024
Leave a Comment.