National News
दरोगा ने प्रेग्नेंट पत्नी को मारी गोली, दहेज के लालच में बना हैवान 09-Oct-2023

उत्तर प्रदेश। झांसी में एक दारोगा ने अपनी पत्नी को गोली मार दी। दारोगा की पत्नी डेढ़ महीने की प्रेग्नेंट थी। आरोपी दारोगा की सास ने दहेज के लिए बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। उसने कहा कि शादी में 25 लाख रुपये कैश दिया था फिर भी आरोपी सोने की अंगूठी की मांग कर रहा था। पूरा मामला उल्दन थाना की बंगरा चौकी का है।

चौकी प्रभारी शशांक मिश्रा ने अपनी प्रेग्नेंट पत्नी को सर्विस रिवॉल्वर से तीन गोली मार दी। जिससे पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल हालत में उसे झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि चौकी इंचार्ज शशांक मिश्रा की पत्नी से अक्सर विवाद होता रहता था। बीती रात को भी कहासुनी हुई, जिसके बाद शशांक ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से पत्नी को तीन गोलियां मार दी। इसके बाद वहां से फरार हो गया। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पत्नी को मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया। फिलहाल, पुलिस आरोपी दारोगा शशांक मिश्रा की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

आरोपी शशांक की 2021 में शालिनी रावत से शादी हुई थी। मायके वालों के मुताबिक, उन्होने लगभग 40 लाख रुपये की शादी की थी। मायके वालों का आरोप है कि आरोपी 50 सोने की अंगूठियां अतिरिक्त दहेज में मांग रहा था। मांग ना पूरी होने पर गोली मारी है।



RELATED NEWS
Leave a Comment.