State News
घर में घुस आया विशालकाय मगरमच्छ, पोते को बचाने भिड़ गया दादा, जानें फिर क्या हुआ… 18-Oct-2023

कोरबा। कटघोरा वनमण्डल के ग्राम शिवपुरी में रात के अंधेरे में एक ग्रामीण के घर में मगरमच्छ घुस गया। मगरमच्छ घर में घुसकर 10 साल के बच्चे पर हमला करने वाला था इससे पहले ही बच्चे के दादा उससे भीड़ गए। मगरमच्छ ने हरिराम के हाथ को अपने जबड़े से दबा लिया था। गनिमत रही कि बुजुर्ग किसी तरह हाथ छुड़ाकर मगरमच्छ को कमरे में बंद करने में सफल रहा।

कटघोरा वन मंडल के पाली वन परिक्षेत्र से लगा गांव शिवपुरी खूंटा घाट के नजदीक पड़ता है। बांध के मगरमच्छ अक्सर गांव के आसपास जलाशय में विचरण करते रहते हैं। यहां मंगलवार रात हरिराम टोप्पो के घर के लोग रात के समय सो रहे थे। तभी कमरे में सरसराहट की आवाज आई। हरिराम ने लाइट जलाकर देखा तो कमरे में विशाल मगरमच्छ घुस आया था।

मगरमच्छ 10 साल के पोते पर वह हमला करता इससे पहले ही हरिराम उससे भिड़ गया। मगरमच्छ ने हरिराम के हाथ को अपने जबड़े से दबा लिया था। किसी तरह वह हाथ को छुड़ाकर मगरमच्छ को कमरे में बंद करने में सफल रहा। घटना में हरिराम के हाथ को पूरी तरह से लहू लुहान कर दिया है। मगरमच्छ को पकड़ कर वापस खूंटाघाट बांध छोड़ा गया। जख्मी हरीराम को इलाज के लिए पाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल किया गया है।



RELATED NEWS
Leave a Comment.