State News
प्रचार-प्रसार जोरों पर: कल छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगी प्रियंका गांधी,संजारी बालोद में आमसभा को करेंगी संबोधित 06-Nov-2023

छत्तीसगढ़ में चुनावी सरगर्मी उफान पर है। प्रचार-प्रसार जोरों पर है। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे बीजेपी और काग्रेस के स्टार प्रचारकों का दौरा बढ़ते जा रहा है। कल  7 नवंबर को पहले चरण का मतदान होने वाला है।

भाजपा के बाद अब कांग्रेस अपनी ताकत झोंकने 7 नवंबर को राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रही हैं। बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगी।बता दें कि अपनी ताकत झोंकने कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 7 नवंबर को संजारी बालोद में आ रही हैं। यहां प्रत्याशी संगीता सिन्हा के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। वहीं कुरूद में प्रत्याशी तारिणी चंद्राकर के समर्थन में आमसभा लेंगी।



RELATED NEWS
Leave a Comment.