National News
राष्ट्रीय मध्यान्ह भोजन रसोईयां कल्याण संगठनों के आव्हान पर राष्ट्रव्यापी हुंकार रैली, धरना प्रदर्शन 21-Nov-2023
राष्ट्रीय रसोईयां हुंकार रैली - हक दो, वरना गद्दी छोड़ दो दिनांक 27, 28, 29 नवम्बर 2023 को धरना प्रदर्शन रामलीला मैदान नई दिल्ली राष्ट्रीय मध्यान्ह भोजन रसोईयां कल्याण संगठनों के आव्हान पर राष्ट्रव्यापी हुंकार रैली, धरना प्रदर्शन राष्ट्रीय मध्यान्ह भोजन रसोईयां कल्याण संगठन अपने अधिकारों के लिए दिल्ली में भारत के कई प्रदेशों से आये मध्यान्ह भोजन रसोईयां संघ द्वारा रामलीला मैदान नई दिल्ली से रैली निकाल कर ज्ञापन सौंपा जाएगा। राष्ट्रीय मध्यान्ह भोजन रसोईयां कल्याण संगठन की मांग है कि 2014 में 1000/- रूपये की बढ़ोतरी की गई थी और हाईकोर्ट ने 9000/- रूपये, केन्द्र सरकार द्वारा कहा गया है कि न्यूनतम काम का न्यूनतम वेतन 10,000/- रूपये जो आज पर्यन्त तक मोदी जी, केन्द्र सरकार द्वारा नहीं दिया गया है, नियमितीकरण को लेकर, पेंशन दिलाने हेतु मांग पत्र सौंपा जायेगा। राष्ट्रीय मध्यान्ह भोजन रसोईया कल्याण संगठन के आव्हान पर रामलीला मैदान, नई दिल्ली में पूरे भारत से सभी रसोइया महिलाएं शामिल होकर विरोध प्रदर्शन कर अपनी मांगों को के लिए धरना देंगी |


RELATED NEWS
Leave a Comment.