State News
विनय जायसवाल और बृहस्पति सिंह को कांग्रेस से 6 साल के लिए किया गया निष्कासित 14-Dec-2023
कांग्रेस के पूर्व विधायक विनय जायसवाल और बृहस्पति सिंह द्वारा प्रदेश प्रभारी एवं वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ सार्वजनिक रूप से झूठे आरोप लगाने के संबंध में दी गई नोटिस की अवधि के पश्चात 6 साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया है उक्त जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन सचिव मलकीत सिंह गैदू ने दी | उल्लेखनीय है कि विनय जायसवाल को 9 दिसंबर को एवं बृहस्पति सिंह को 10 दिसंबर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नोटिस जारी कर 3 दिन में जवाब देने कहा गया था | 1. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम उपरांत प्रदेश प्रभारी एवं वरिष्ठ नेताओं के उपर सार्वजनिक रूप से लगाये गये तथ्यहीन आरोप को निराधार व प्रस्तुत जबाव / स्पष्टीकरण से असंतुष्ट होकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जी के आदेशानुसार आज दिवस 14 दिसम्बर 2023 को पूर्व विधायक श्री वृहस्पत सिंह को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (इंडियन नेशनल कांग्रेस) की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित किया जाता है। 2. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम उपरांत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व छत्तीसगढ़ प्रभारी के खिलाफ सार्वजनिक रूप से लगाये गये तथ्यहीन आरोप को निराधार व प्रस्तुत जबाव / स्पष्टीकरण से असंतुष्ट होकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जी के आदेशानुसार आज दिवस 14 दिसम्बर 2023 को पूर्व विधायक डॉ. विनय जायसवाल को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (इंडियन नेशनल कांग्रेस) की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित किया जाता है। वहीं दूसरी तरफ पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल को भी नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा गया है |


RELATED NEWS
Leave a Comment.