State News
मुख्यमंत्री रमन सिंह की निचोड़ने की आदत अभी भी नहीं गयी - शैलेश नितिन त्रिवेदी 07-Dec-2018
सभी एग्जिट पोल के निचोड़ को अपनी जीत बताने वाले मुख्यमंत्री रमन सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि 15 वर्ष छत्तीसगढ़ को निचोड़ने के बाद अब रमन सिंह जी एग्जिट पोल का भी निचोड़ निकाल रहे है। छत्तीसगढ़ में 2018 के विधानसभा चुनावों का निचोड़ भाजपा की हार और 30 सीटों से कम पर सिमट जाना है। कांग्रेस की सरकार बनाने के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल और कांग्रेस विधायक दल के नेता टी.एस. सिंहदेव के दावे को दोहराते हुये प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि 11 तारीख ज्यादा दूर नहीं है। कांग्रेस की दो तिहाई बहुमत से छत्तीसगढ़ में सरकार बनने जा रही है। 
CG 24 News - Lavinderpal 
 


RELATED NEWS
Leave a Comment.