State News
एक्जिट पोल के सर्वे से ज्यादा विश्वसनीय सर्वेयर तो हमारे लाखों कार्यकर्ता हैं जो पुरुषार्थ व समर्पण के धनी है। वे हर पल जनता के बीच रहकर काम करते हैं और हम अपने कार्यकर्ताओं की निष्ठा पर पूरा विश्वास रखते हैं - BJP 10-Dec-2018
 चुनावों में अपनी जीत के दावे कर रहे कांग्रेस नेताओं पर कटाक्ष करते हुए नेताओं ने कहा कि  इस खुशफहमी की उम्र अब  गिनती के घंटों की रह गई है। 21 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक कांग्रेसियों को खुश रहने का आखिरी मौका मिला है।  एक-दो एक्जि़ट पोल्स के परिणाम जऱा पक्ष में देखकर उन अनुमानों पर हवाई किले बना रहे कांग्रेस नेताओं को भाजपा नेताओं ने ख्वाबों से दुनिया से बाहर निकलकर 11 दिसम्बर के सच का सामना करने के लिए तैयार रहने की नसीहत दी है। 
प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष पूनम चंद्राकर, युवा मोर्चा के अध्यक्ष विजय शर्मा, अजजा मोर्चा अध्यक्ष सिद्धनाथ पैकरा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, अजा मोर्चा अध्यक्ष कृष्णमूर्ति बांधी और पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष कोमल जंघेल ने एक संयुक्त वक्तव्य में भाजपा मोर्चा अध्यक्षों ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार ने किसानों व आदिवासियों समेत हर तबके के उत्थान और कल्याण के स्थायी कार्यक्रम चलाए हैं। प्रदेश की जनता ने इसे पिछले 15 वर्षों में हृदय से अनुभव किया है और इसीलिए प्रदेश की जनता जनार्दन का विश्वास भाजपा और उसकी राज्य सरकार के साथ जुड़ा है, जिसे कांग्रेस अपने छल-प्रपंच और झूठ के बावजूद तोड़ नहीं पाई है।  एक्जिट पोल के अनुमानों को धता बताकर प्रदेश की जनता पूरे विश्वास के साथ भाजपा की चौथी बार सरकार बना रही है और हम जनता के आशीर्वाद से प्रदेश में पुन: एक स्वस्थ-सुविचारित और लोक-कल्याणकारी सरकार बनाएंगे। एक्जिट पोल के सर्वे से ज्यादा विश्वसनीय सर्वेयर तो हमारे लाखों कार्यकर्ता हैं जो पुरुषार्थ व समर्पण के धनी है। वे हर पल जनता के बीच रहकर काम करते हैं और हम अपने कार्यकर्ताओं की निष्ठा पर पूरा विश्वास रखते हैं।


RELATED NEWS
Leave a Comment.