State News
नई सरकार की जिम्मेदारी होगी कि चुनौतियों से जूझकर छत्तीसगढ़ को बुलंदियों पर पहुंचाए - धरमलाल कौशिक 12-Dec-2018
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद कहा है कि उनकी पार्टी जनादेश को पूरी विनम्रता से स्वीकार करती है। प्रदेश की जनता ने हमें लगातार 15 वर्षों तक जन-सेवा का अवसर प्रदान किया, यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। जन-सेवा के दृढ़ संकल्प के साथ स्वस्थ लोकतंत्र की चेतना की मशाल थामे सजग विपक्ष की भूमिका निर्वहन करने भाजपा तत्पर होगी।
      श्री कौशिक ने कहा कि भाजपा राजनीतिक सौहार्द्र, समरसता और जनहित के मुद्दों पर नई सरकार के साथ रचनात्मक सहयोग करने से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जीत-हार लगी रहती है लेकिन सत्ता को हमने जनता की सेवा का माध्यम मानकर पूरी प्रामाणिकता के साथ काम किया है, इस बात का हमें संतोष है। अब नई सरकार की यह गहन जिम्मेदारी होगी कि चुनौतियों से जूझकर छत्तीसगढ़ को बुलंदियों पर पहुंचाए।


RELATED NEWS
Leave a Comment.