State News
खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से देवव्रत सिंग की ऐतिहासिक जीत -* 13-Dec-2018
विधानसभा क्षेत्र खैरागढ़ में बेहद कशमकश भरे संघर्षपूर्ण मुकाबले में छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जेके उम्मीदवार देवव्रत सिंह ने कांग्रेस व भाजपा दोनों राष्ट्रीय दलों के उम्मीदवारों को पछाड़कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है - देवव्रत सिंह ने कुल 61516 मत प्राप्त कर भाजपा के कोमल जंघेल को मिले कुल 7646 मतों से पराजित किया - इस जीत के बाद देवव्रत सिंह ने खैरागढ़ में विजय जुलूस निकाला जहां पर उन्हें बधाई देने लोगों का तांता लगा रहा - विजय जुलूस खैरागढ़ के मुख्य मार्गो से होते हुए राजीव चौक पहुंचा जहां पर देवव्रत सिंह ने लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि वह हमेशा जनता का आभारी रहेंगे - देवव्रत सिंह ने कहा कि जिस तरह जनता ने मुझ पर विश्वास कर जिताया है मैं उस पर खरा उतरूंगा - *खैरागढ़ से विनय यादव की रिपोर्ट*


RELATED NEWS
Leave a Comment.