Rajdhani
महिला न्याय की बात करना कांग्रेस का एक नाटक है:सरोज पांडे 06-May-2024

भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सरोज पांडे ने कहा कांग्रेस ने लगातार महिलाओ के साथ अन्याय किया है शाह बानो के तलाक के मामले के केस में  जब एक बूढ़ी मां को वर्षो के केस लड़ने के बाद कोर्ट ने उसके हक गुजारा भत्ता देने का फ़ैसला सुनाया था तब राजीव गांधी की सरकार ने उस फैसले को बदलने सरकारी आदेश निकाला,और उस बूढ़ी मां से उसका हक छीन लिया था,महिलाओ को कुचलना और उनका अधिकार मारना उन्हे अपमानित करना आज भी कांग्रेस का यही चरित्र है इसीलिए महिलाएं कांग्रेस से घृणा करने लगी है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अगर सुरक्षित नहीं है तो कांग्रेस की आम कार्यकर्ता का क्या हाल होगा ,सोनिया गांधी को इस विषय पर चुप्पी तोड़नी चाहिए।
प्रियंका गांधी के निजी सहयोगी ने दलित नेता अर्चना गौतम के साथ दुर्व्यवहार किया था कोई कार्यवाही नहीं हुई।फिल्म अभिनेत्री नगमा के साथ भी यही हुआ कोई कार्यवाही नहीं हुई,आज राधिका खेड़ा के साथ भी यही हुआ कोई कार्यवाही नहीं हुई।
प्रियंका गांधी सोनिया गांधी को देश की महिलाओ से माफी मांगनी चाहिए।

 



RELATED NEWS
Leave a Comment.