National News
उन्नाव केस: पीड़िता के घर पहुंची प्रियंका गांधी...परिवार वालों से की मुलाकात 07-Dec-2019

नई दिल्ली। उन्नाव रेप केस की पीड़िता ने आखिरकार शुक्रवार रात दम तोड़ दिया। पीड़िता को आरोपियों ने जिंदा जला दिया था। इस केस को लेकर पबरे देश में आक्रोश का माहौल है और लोग जल्द से जल्द आरोपियों को सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस के महासचिव प्रियंका गांधी पीड़िता के परिवार वालों से मुलाकात करने उन्नाव पहुंच गईं हैं। प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी और प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह भी नजर आ रहे हैं। प्रियंका गांधी परिवार से मिलने उनके घर के अंदर गई हैं। वे परिजनों से अकेले में मुलाकात कर यह जानना चाहती हैं कि परिवार अब क्या चाहता है इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने शनिवार को एक ट्वीट में कहा, “मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि उन्नाव पीड़िता के परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत दें।



RELATED NEWS
Leave a Comment.